राम नवमी में राजधानी में बहेगी राम नाम की गंगा, जय श्री राम के नामों से गुंजेगा शहर

विशाल शोभा यात्रा में हजारों हिन्दु धर्म प्रेमी होंगे शामिल

रायपुर : धार्मिक संस्था राम राज परिवार के संयोजक प्रदीप साहू ने कहा कि देश की संबसे बड़ी धर्म शक्ति के हिन्दु नव वर्ष के पवित्र अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 08 अप्रैल 2024 को शाम 05 बजे सप्रे शाला मैदान से राजधानी के प्रमुख मार्ग सिटी कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती माता चौक, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती होते हुए बुढ़ापारा में समापन होगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों धर्म प्रेमी शामिल होंगे विशाल शोभा यात्रा में महाराष्ट्र का ढोल बनारश का डमरू ढोल, उड़िशा का सम्बलपुरी महशुर बाजा एवं छ.ग. की संस्कृति के अनुरूप राऊत नाचा पंथी नृत्य, सुवा नृत्य एवं अखाड़ा डी.जे. धुमाल हाथी-घोड़े से सजी झांकी एवं श्री राम दरबार की मनमोहक झांकी आकर्षण का केद्र रहेगी।

छ.ग. की राजधानी में पहली बार उ.प्र. के आयोध्या में विराजमान भगवान राम की मूर्ति के प्रतिरपेण 15 फीट के हुबहु मूर्ति बत्तकर हो रही है तैयार जो विशाल शोभा यात्रा में प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगा जो कि भगवान श्री राम के दर्शन के लिए और विशाल शोभा यात्रा में शामिल होने के आतुर होगी।

गाजे बाजे, ढोल नगांड़ों, हाथी घोड़ो के साथ निकलेगी झांकी

राम राज परिववार के अध्यक्ष अजय गवली ने कहा कि हिन्दु नववर्ष हमारी धार्मिक संस्कृतिक विरासत है जिसे संजोय एवं बनाए रखना हम सभी हिन्दु धर्म के अनुयाईयों का कर्तव्य है इसलिए हमारे राम राज परिवार द्वारा हिन्दु धर्म सनातियों को एकत्रित एवं संगठित करने के लिए यह विशाल शोभा यात्रा हिन्दु नववर्ष के पावन अवसर पर किया जा रहा है जिसमें हजारों हिन्दु धर्म प्रेमी शामिल होंगे इस विशाल शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए संरक्षक विजय गोलु गवली, महेन्द्र सिंघानिया, ऋषभ जैन,/अध्यक्ष अजय. गवंली/संयोजक प्रदीप साहू, प्रमुख सलाहकार अमन मंडावी, धीरज बवंकर, अभय शर्मा आदि द्वारा जोरो शोरो से तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds