मुंबई में एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से रहने वाले पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने नवी मुंबई में अवैध तरीके से रहने वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एटीएस ने घनसोली के दो इलाकों में छापेमारी की ती।

एक अधिकारी ने कहा, गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने कार्रवाई करते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्हें घनसोली में जनाई कंपाउंड और शिवाजी तालाब के पास से पकड़ा गया।

आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय आहत जमाल शेख, 40 वर्षीय रेबुल समद शेख, 25 वर्षीय रोनी सोरिफुल खान, 28 वर्षीय जुलू बिलाल शरीफ और 49 वर्षीय मोहम्मद मुनीर मोहम्मद सिराज मुल्ला के तौर पर की गई है। ये सभी बांग्लादेश के दो जिले से आए थे और यहां राजमिस्त्री के तौर पर काम कर रहे थे। एटीएस की कार्रवाई के बाद नवी मुंबई की रबाले पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

पिछले साल एटीएस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नवी मुंबई में रहने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनमें से दो बांग्लादेशी नागरिक 2022 में नवी मुंबई के नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वॉन्टेड थे।

इसी साल फरवरी में एटीएस ने नवी मुंबई शहर से दो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों व्यक्तियों की उम्र 24 के करीब थी और वह पनवेल के नदवे में खिदुकपाड़ा गांव में रह रहे थे। कार्वाई के दौरान उनके पास भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds