कांग्रेस चुनाव जीते तो मशीन ठीक, भाजपा जीते तो मशीन खराब, सांसद विजय बघेल ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना

दुर्ग : छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता ईवीएम में गड़बड़ी और बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की बात कर रहे हैं, तो वहीं भाजपा नेता इन मुद्दों पर कांग्रेस को आड़े हाथ ले रहे हैं।

भाजपा जीते तो मशीन खराब : विजय बघेल

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बैलेट पेपर से चुनाव करवाने के बयान पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पलटवार किया है। सांसद विजय बघेल ने अपने बयान में कहा कि, 2018 में ईवीएम से कांग्रेस चुनाव जीती तो मशीन ठीक, लेकिन भाजपा जीते तो मशीन खराब। अगर ईवीएम में कोई गड़बड़ी होती तो मैं पाटन से चुनाव नहीं हारता।

महिलाओं को एक लाख देना मजाक की बात

सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा। सांसद विजय बघेल ने कहा कि, महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए देना बड़ा मजाक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इतना तो केंद्र सरकार का भी बजट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds