बासी रोटियां खोल सकती है किस्मत, आजमाएं यह सरल उपाय

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की समस्याओं से लेकर ग्रहों की शांति के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से बाद व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है। क्योंकि कई बार हमारी समस्या कुंडली में मौजूद ग्रह भी होते हैं तो कई बार इनके पीछे नकारात्मक ऊर्जा या फिर कोई अन्य बाधा भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको धन संबंधी, पारिवारिक क्लेश के कारण दिक्कत आ रही हैं तो आप ज्योतिष के उपाय आजमा सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बताए कई उपायों में से एक उपाय है रोटी का उपाय। जी हां, रोटी आपके पेट को भरने के तो काम आती ही है इसके साथ ही रोटी आपके परिवार में खुशियां भरने व तिजोरी भरने में भी काम की है। कैसे आइए जानते हैं-

राहु दोषों को शांत करने के लिए

अगर कोई व्यक्ति कुंडली में राहु दोष के कारण परेशान है और करियर में उन्नति में बार-बार रुकावट आती है, तो उस व्यक्ति को प्रतिदिन एक रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है।

धन-दौलत व ऐश्वर्य के लिए

अगर आप अपने घर में हमेशा सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य पाना चाहते हैं व साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो प्रतिदिन घर पर बनने वाली पहली रोटी गाय के लिए निकालें और उन्हें खिलाएं।

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या

जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप है वो लोग इससे निजात पाने के लिए अमावस्या के दिन या फिर हफ्ते में किसी भी शनिवार के दिन दो बासी रोटी और खीर गाय को खिलाएं। इस उपाय से शनि का प्रकोप कम होने लगता है।

पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिए

अगर आपके घर में रोजाना बेवजह का कलह होता है तो आप प्रतिदिन अपने घर में बनने वाली रोटियों में से आखिरी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं। इस उपाय से पारिवारिक क्लेश दूर होता है और घर में शांति बनी रहती है।

तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए

नव ग्रहों की शांति के लिए और तरक्की में बाधाओं को दूर करने के लिए पांच बासी रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करके पक्षियों को खिलाना चाहिए। इससे तरक्की में आ रही अड़चनें दूर होती है और नवग्रह शांत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds