600 वकीलों ने सीजेआई को लिखी चिट्ठी, ‘न्यायपालिका पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जारी बचाव के बीच देशभर के 600 से अधिक वरिष्ठ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें लिखा गया है कि देश में लोगों का एक वर्ग न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

चिट्ठी लिखने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पिंकी आनंद भी शामिल है। सभी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में न्यायपालिका को प्रभावित करने के लिए ‘निहित स्वार्थ समूह’ के प्रयासों पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

वकीलों ने दावा किया कि यह समूह कोर्ट के फैसलों को प्रभावित करने के लिए दबाव की रणनीति अपना रहा था, खासकर राजनीतिक नेताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामलों में।

चिट्ठी का शीर्षक है – ‘न्यायपालिका के लिए खतरा’। आगे लिखा गया है कि इस तरह की हरकतें लोकतांत्रिक ढांचे और न्यायिक प्रक्रियाओं में लोगों के विश्वास के लिए खतरा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds