कांग्रेस के आरोपों पर राशन वितरण को लेकर सीएम ने किया पोस्ट, कहा “पीडीएस के तहत राशन वितरण है जारी”

रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले राशन वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, चावल, चना और नमक का वितरण बंद किया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि, चावल, नमक, चना गरीबों को नहीं दिया जा रहा है।

बता दें, सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि, भाजपा सरकार बनने के बाद पिछली सरकार की योजनाएं बंद हो रही है। बेरोजगारी भत्ते के बाद राशन वितरण योजना भी बंद की गई है। तीन महीने में ही भाजपा सरकार बेहद अलोकप्रिय हो चुकी है।

राशन वितरण को लेकर सीएम का पोस्ट

राशन वितरण पर सीएम विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि, पीडीएस  के तहत राशन वितरण जारी है। कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। पिछली सरकार ने भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का ही नाम बदलकर उसे आगे बढ़ाया था। , पीडीएस  से संबंधित सभी लाभ अब भी मिल रहे हैं।

भाजपा ने नितिन नबीन को बलि का बकरा बनाया

भाजपा ने नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया है। जिसके बाद इस मसले को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, ओम माथुर ने छग के भाजपा नेताओं से बड़े-बड़े वादे किए थे। जो नेता 15 सालों तक मंत्री थे। उनके संसाधनों को चुनाव में झोंका है। जब वे जीतकर आए तो ओम माथुर उन्हें मंत्री नहीं बना रहे हैं। काफी समय से उन्होंने छग आना बंद कर दिया था। भाजपा ने अब नितिन नबीन को बलि का बकरा बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds