CG VIDEO : होली खेलने के दौरान विवाद, बदमाशों ने युवक को कार के गेट से लटकाकर घसीटा

बिलासपुर : होली के दिन लोग त्योहार का आनंद ले रहे थे, वहीं कुछ बदमाश अपनी आदत से बाज नहीं आए। होली के इस रंगों के त्यौहार में होली खेल रहे युवकों और कार सवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक ने एक दूसरे युवक को कार के गेट में लटकाकर दूर तक घसीट दिया। यह पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। बताया गया की यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

बीते दिनों 25 मार्च को जहां एक ओर पूरा देश रंगों के त्योहार होली के रंगा में था तो वहीं दूसरी ओर कुछ हुड़दंगियों के द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई। जहां दो पक्षों के आपसी विवाद जमकर मारपीट हुई। दरअसल, सकरी थाना क्षेत्र में होली खेलने के दौरान सड़क पर गाड़ी खड़े करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि होली खेल रहे युवकों और कार सवारों के बीच जमकर मारपीट भी की गई।

इस दौरान गुस्साएं कार सवार युवक ने एक एक युवक को कार के गेट से लटकाकर दूर तक घसीटा। जिससे यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।  फिलहाल इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds