CG CRIME : एक्स बॉयफ्रेंड ने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग गर्लफ्रेंड का अपहरण कर किया गैंगरेप, दो नाबालिग गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार

बिलासपुर :  बिलासपुर में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। तीन युवकों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है। महारानी स्कूल के पास से बदमाशों ने लड़की का अपहरण कर बंधक बना लिया और उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने बाकी दो दोस्तों के साथ मारपीट की और उसका रेप किया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने में केस दर्ज करवाया है।

अफेयर और ब्रेकअप के बाद गैंगरेप

जानकारी के मुताबकि, इन तीनों में से एक लड़के के साथ लड़की का अफेयर था। हालांकि लड़की ने कुछ समय पहले उसके साथ ब्रेकअप कर लिया था। जिसकी वजह से काफी दिनों से लड़का परेशान और नाराज चल रहा था। इसलिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ प्लान बनाया और लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता

रातभर तीन लड़कों के चंगुल में फंसकर रही नाबालिग लड़की किसी तरह सुबह वहां से निकली और अपने परिवार के पास पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। केस दर्ज होते ही पुलिस तीनों की तलाश में निकली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि तीसरे की अब भी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि, आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा गया है। वहां से दो लड़के पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दोनों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। लेकिन लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड अब भी फरार है। उसे भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds