CG : राजधानी में धुप की तपिश के साथ बढ़ी गर्मी, अगले दो दिनों में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें ताजा अपडेट

रायपुर : राजधानी रायपुर में मौसम साफ है। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी बढ़ रही है। अगले दो दिनों में दिन के तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने महीने के अंतिम दिनों में बादल-बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत की उम्‍मीद जताई है। अनुमान है कि 30-31 मार्च को राज्‍य में आने वाली हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आएगी।

इधर, पिछले चार दिनों से राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी भी बढ़ रही है। दिन में तेज धूप के साथ उमस है। वहीं दिन के साथ-साथ अब रात भी गर्म हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 38, माना में 37.8, पेण्डारोड में 36.2, अंबिकापुर में 35.2, जगदलपुर में 37.4, दुर्ग में 37.8 और राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 38.4 डिग्री सेल्सियस था। रायपुर में नमी 49-30 प्रतिशत तक थी।

पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। एक-दो स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के कारण प्रदेश में 28 मार्च से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना है।

एसी, कूलर ठीक करवा रहे लोग

गर्मी बढ़ने से लोग अपने घरों, दफ्तरों के एसी, कूलर, पंखे ठीक करवा रहे हैं। कूलर, एसी, पंखे का बाजार भी सज गया है। सड़कों के किनारे कूलर, खस, मिट्टी के बड़े, गमछा आदि बिक रहे हैं। शीतल पेय, आइसक्रीम की मांग भी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds