लॉगिन

एनएचएआई में एनओसी के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेल, महीनो से लटकी है पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति

Chhattisgarh February 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
एनएचएआई में एनओसी के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेल,  महीनो से लटकी है पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति

एनएचएआई में एनओसी के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेल, महीनो से लटकी है पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति

रायपुर : भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में एनओसी के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है, रायपुर एनएचएआई के जीएम पर पेट्रोल पंप संचालन के लिए एनओसी जारी नहीं करने तथा एनओसी को महीनो लटकाकर रखने की शिकायत हुई है| इस मामले में भाजपा सांसदों ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत कर  एनएचएआई के जीएम के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है|

छत्तीसगढ़ राज्य के एनएचएआई 30 बिलासपुर विशाखापट्टनम मार्ग पर बेमता ग्राम में आईओसीएल रिटेल आउटलेट डीलरशीप के तहत पेट्रोल पंप संचालन की विधिवत अनुमति आबंटन किया गया है, चुकी नियमानुसार पेट्रोल पंप संचालन की प्रक्रिया में भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा जारी एनओसी की आवश्यकता होती है जिसके लिए संचालक द्वारा विधिवत समस्त दस्तावेजो सहित भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण रायपुर के जीएम संजय वर्मा को आवेदन भी दिया मगर आवेदन के 18 महीने बीत जाने के बाद भी एनएचएआई के जीएम संजय वर्मा द्वारा पेट्रोल पंप संचालन के लिए एनओसी जारी नहीं किया जा रहा है|

संभवतः  एनएचएआई के जीएम संजय वर्मा एनओसी जारी करने के एवज में निजी स्वार्थ सिद्धि करने की अपेक्षा रख रहे है वही जीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगातार लगाए जा रहे है|  इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने भी केन्द्रीय परिवहन, सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी से एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय वर्मा की शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर नियमानुसार कार्यवाही करने पत्राचार किया है|

एनओसी को महीनो लटकाकर रखना भ्रष्टाचार की ओर ईशारा

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति आईओसीएल रिटेल आउटलेट डीलरशीप के तहत पेट्रोल पंप संचालन की विधिवत अनुमति आबंटन किया जाता है) नियमानुसार पेट्रोल पंप संचालन की प्रक्रिया में भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा एनओसी जारी किया जाता है जिसके बाद ही पेट्रोल पंप संचालित किया जा सकता है मगर भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सभी दस्तावेजो के पूर्ण किये जाने के बाद भी 18 महीनो तक संचालक को एनओसी जारी नहीं किया जाना सीधा-सीधा भ्रष्टाचार की ओर ईशारा कर रहा है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds