CG : पति-पत्नी में हुआ विवाद फिर पत्नी ने लगाई फांसी, डायल 112 के जवानों ने दरवाजा तोड़कर बचाई पत्नी की जान

रायपुर :  पति-पत्नी के झगड़े होना आम बात है। छोटी-मोटी लड़ाई अक्सर होती रहती है। लेकिन कई बार हर रोज के झगड़े इतने विवादित हो जाते हैं कि, पति या पत्नी में से एक व्यक्ति खुद को तबाह कर लेता है। ऐसा ही कुछ राजधानी रायपुर में हुआ है। एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे की इस बात सूचना डायल 112 को मिली, वैसे ही जवानों ने उस महिला की जान बचा ली। जवानों ने दरवाजा तोड़कर महिला को जान गवाने से बचा लिया गया। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है

महिला का इलाज जारी

जवानों ने फांसी पर लटकने वाली महिला को तत्काल प्रभाव से एम्स में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, हमें सूचना मिली कि एक महिला आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उस महिला का अपने पति के साथ घरेलू विवाद हुआ है। जिसके बाद महिला नाराज हो गई और खुद को कमरे बंद करके आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।

किसने दी जानकारी

पति ने लड़ाई के बाद कमरा बंद करते ही दरवाजा खुलवाने का लाख कोशिश की, लेकिन पत्नी इतनी ज्यादा गुस्से में थी कि, उसने दरवाजा खोलना मुनासिफ नहीं समझा…जिसके बाद पति ने डायल 112 में कॉल करके सूचना दी और पुलिस से कहा कि, मेरी पत्नी आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उसे बचा लो…

महिला को कैसे बचाया गया

सूचना मिलते ही जवानों ने महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला गया। महिला अपने गले में फांसी का फंदा डालकर झूल चुकी थी, लेकिन उन्होंने तुरंत उसे नीचे से उतार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds