इन मूलांकों वालों का भाग्य देगा साथ, खूब कमाएंगे पैसा, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल

मूलांक 1

आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप दूसरों के काम पर ध्यान देंगे तो आपको नुकसान हो सकता। अधिकारी वर्ग से आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से सम्मानजनक स्थिति बनाने में सफल रहेंगे।

मूलांक 2

शुक्रवार का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में लाभप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे। आपके सलाह और सुझाव को लोग महत्व देंगे। आपके घर में किसी मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।

मूलांक 3

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कोई साहसिक कदम भी उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की नाराजगी रहेगी लेकिन आप स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। कारोबार में विस्तार के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। आपके यश में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 4

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको अपने प्रयासों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आय में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 5

आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य के बल पर बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपकी अच्छी बनेगी। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। मन पर पड़ा बोड़ा कम होगा

मूलांक 6

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी से अपनी भावनाएं साझा न करें। अगर किसी काम में कोई दिक्कत आ रही है तो किसी दोस्त की मदद से उसका समाधान मिल जाएगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में कहासुनी का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 7

आज का दिन रोमांटिक रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। कोई समस्या चल रही है तो निकलने का रास्ता मिलेगा। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे

मूलांक 8

व्यापार करने वाले जातकों के लिए पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए। लेन-देन के मामले में अपने विचार स्पष्ट रखें। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी बात पर घरवालों से मतभेद हो सकता है। वाणी को संयमित रखें।

मूलांक 9

जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds