भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खरमास में जरूर करें ये काम

साल 2024 में खरमास 14 मार्च से शुरू हुआ और 13 अप्रैल तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं, खरमास के दौरान किए जाने वाले कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन में लाभ प्राप्त होता है।

मान्यता है कि खरमास के दौरान वृहस्पति चालीसा का पाठ करने से साधक को जीवन में में सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। इसके साथ ही खरमास में भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद

खरमास में एकाक्षरी बीज मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इस मंत्र का जाप लाल चंदन की माला से करना सर्वोत्तम माना गया है। इसके अलावा आप सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं, जो इस प्रकार है।

ॐ घृणिः सूर्याय नमः

भगवान सूर्य से जुड़ा उपाय

खरमास के दौरान सूर्य देव को जल चढ़ाते समय उसमें हल्दी और गुड़हल का फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस तरह सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। खरमास के दौरान सूर्य चालीसा का पाठ करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

खरमास में करें ये कार्य

खरमास में जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। साथ ही इस महीने अपनी क्षमता के अनुसार दान भी करना चाहिए। गरीबों और बेघरों को भोजन कराएं। साथ ही कपड़ों का दान करें। इन सभी कार्यों को करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds