VIDEO : जंगल सफारी के दौरान गाड़ी के ‘बोनट’ पर बैठा था शख्स, शेर इतनी पास पहुंच गया कि लोगों की धड़कने तेज गईं

जंगल की दुनिया बेहद दिलचस्प होती है। यहां के भी कुछ नियम कायदे होते हैं। वैसे तो ये जानवर अपने इलाके में किसी बाहरी को पसंद नहीं करते है, फिर चाहे वह इंसान हो या फिर दूसरा जानवर। हाल ही में जब एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जानवरों की कुछ तस्वीरें क्लिक करने के लिए जंगल पहुंचा तो उसे टाइगर ने भी उसे सरप्राइज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे फोटोग्राफर के तब होश उड़ गए जब उसके ठीक सामने अचानक शेर आ गया। इतना ही नहीं शेर बड़े ध्यान से फोटोग्राफर को घूरता रहा और उसके बिल्कुल करीब पहुंच गया। अच्छी बात ये रही कि फोटोग्राफर को इन जानवरों से निपटने के सारे तौर-तरीके पता होते हैं। इसलिए वह शख्स बिना पलक झपकाए एक ही स्थिति में अपनी सीट पर बैठा रहा।

कुछ सेकेंड के इस वीडियो को आप भी सांसें थाम कर देखते रह जाएंगे। इस वीडियो को अब तक 9.7 मिलियन व्यूज तक मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कॉमेंट भी किया है। लोगों को यह वीडियो काफी दिलचस्प लगा रहा है। कॉमेंट सेक्शन में भी लोगों ने ऐसे कई वीडियोज शेयर किए हैं।

डर गए यूजर्स

एक यूजर ने लिखा है- इस स्थिति में मुझे तो पहले ही हार्ट अटैक आ जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा है- मैं शायद ही ऐसे शांत रह पाता। तीसरे यूजर ने लिखा है- मैं तो पहले अपने किए बुरे कर्मों की माफी मांगता और दूसरा जीवन मांगता। बहरहाल, अगर आप इस जगह पर होते तो कैसे रिएक्ट करते?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds