CG : रायपुर में आज भी अंधड़ के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज और यलो अलर्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर में दो दिन से छाए बादल लोगों को धूप से राहत दिला रहे थे, लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। अंधड़ के साथ बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम में ठंडक आ गई और रात के साथ दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए आरेंज और 20 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर में आज भी दोपहर बाद अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है।

आज भी अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में अचानक मौसम बदलने की कई वजह है। छत्तीसगढ़ में दक्षिण दिशा से काफी ज्यादा मात्रा में नमी पहुंच रही है। एक चक्रवाती सिस्टम पश्चिमी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। और समुद्र सतह से 1.5 किमी ऊपर सक्रिय है। एक द्रोणिका झारखंड से लेकर ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश तक फैली हुई है। दूसरी द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से लेकर पश्चिमी विदर्भ और आसपास के इलाके से होते हुए कर्नाटक तक है। इन वजहों से अगले 24 घंटों, मंगलवार तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

इससे पहले द्रोणिका के प्रभाव से सोमवार को रायपुर का मौसम बदल गया। रात को तेज हवाएं चलने और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दुर्ग जिले के धमधा अंतर्गत ग्राम पारबोड़, खपरी व जाताघर्रा में ओले गिरे। यहां शाम करीब छह बजे से लगभग 40 मिनट तक ओले गिरे। इसके अलावा बेमेतरा, कवर्धा में भी वर्षा हुई। दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds