POLITICS : छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला, टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाने वाले जायसवाल का निलंबन वापस

रायपुर :  कांग्रेस ने निलंबित व निष्कासित सदस्यों का निलंबन वापस लेने की शुरुआत कर दी है। मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक डा. विनय जायसवाल निलंबित, बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी की सदस्यता बहाल कर दी गई।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने आदेश जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इससे पहले दो पूर्व विधायकों को छह वर्ष के लिए निलंबित किया था। इस संबंध में 14 दिसंबर को विधानसभा के चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया था। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह अभी भी कांग्रेस से निलंबित हैं।

जायसवाल ने कहा था कि चंदन यादव ने टिकट देने के एवज में सात लाख रूपए मांगे थे, लेकिन मुझे नहीं पता कि उन्होने ये पैसे कहां खर्च किए हैं। पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को चुनाव में हुई कांग्रेस की करारी का जिम्मेदार बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds