खरमास के बाद इस दिन से किए जाएंगे शुभ कार्य, देखें विवाह मुहूर्त की लिस्ट

इस साल खरमास 14 मार्च 2024 से शुरू हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते है। खरमास के दौरान विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए एक महीने तक इंतजार करना पड़ता है। 14 मार्च को सूर्य, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इसी के साथ ही खरमास की शुरुआत हो गई है। सूर्य 13 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद खरमास समाप्त हो जाएगा। ऐसे में 13 अप्रैल के बाद ही शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

विवाह के लिए शुभ दिन

अप्रैल: 18 से 26 और 28 तारीख विवाह आदि के लिए उपयुक्त दिन हैं।

  जुलाई: विवाह के लिए अनुकूल समय 9 से 17 जुलाई के बीच है।

  नवंबर: नवंबर में 17, 18, 22 और 26 तारीखें विवाह के लिए शुभ मानी गई हैं।

  दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 15 तारीख विवाह के लिए अनुकूल रहेगी।

नहीं किए जाते खरमास में शुभ कार्य

धार्मिक दृष्टि से खरमास को शुभ काल नहीं माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इस बार खरमास करीब 30 दिनों तक रहेगा। इस अवधि के दौरान गृह प्रवेश, नए वाहन-भूमि खरीदना, विवाह, जनेऊ संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, नए काम की शुरुआत आदि कार्य नहीं किए जाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खरमास में किए गए शुभ कार्य अशुभ परिणाम देते हैं। ऐसे में अशुभ परिणामों से बचने के लिए इस अवधि के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds