CG : बेवफा पत्नी की खौफनाक करतूत: प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कराई, आरोपियों द्वारा हत्या कर लाश को पैरावट में रखकर जला दिया गया था। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मृतक की पत्नी भी शामिल है। मामला जिले के जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र के तहत ग्राम सहसपुर का है।

बता दें कि मृतक सुकालू राम कंवर उम्र 36 साल का शव छत विछत स्थिति में मिला था, पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त कराई और पूरे मामले की जांच शुरू की।  मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए सहसपुर के पास ही पैरावट में रखकर जला दिया था।

मृतक की पत्नी केसरबाई द्वारा अपने प्रेमी मनीष कंवर खैरागढ़ निवासी और उसके साथी जितेंद्र यादव के साथ मिलकर मृतक की हत्या का प्लान बनाया और आरोपियों द्वारा मृतक को उसके घर के पास शराब पिलाकर नशे की हालत में उसके सर पर पत्थर से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds