CG : प्रतिबंधित जन मुक्ति परिषद के छह लोगों को पुलिस ने एनआईए कोर्ट में किया पेश, मांगी रिमांड

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्रतिबंधित जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज रिमांड के लिए एनआईए कोर्ट बिलासपुर में पेश किया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस ने एक रायफल, कारतूस और एक संदिग्ध मैगजीन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि झारखंड के अपराधी भागकर लंबे समय से छत्तीसगढ़ के जशपुर में रह रहे थे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जशपुर और बलरामपुर पुलिस सर्चिंग अभियान चल रहा है। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि चल रही है। पुलिस ने छापामार कर कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर बिलासपुर के एनआईए कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds