ऑपरेशन ‘राइजिंग सन’ के तहत सोने की तस्करी का भंडाफोड़; 40 करोड़ रुपये का सोना जब्त

नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 12 और 13 मार्च 2024 को अपने ऑपरेशन, कोड-नाम ‘राइजिंग सन’ में लगभग 40 करोड़ रुपये के विदेशी मूल के सोने की तस्करी में शामिल एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया।

डीआरआई ने 12 लोगों को पकड़ा है। जिसमें आठ लोग गुवाहाटी से, दो लोग मुजफ्फरपुर से और दो लोग गोरखपुर से शामिल हैं। पकड़े गए लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सिंडिकेट भारत-म्यांमार भूमि सीमा के माध्यम से भारत में सोने की तस्करी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds