लॉगिन

इंजीनियरिंग छात्रा की पेड़ पर लटकते मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

Chhattisgarh February 12, 2023 रिपोर्टर: shailesh
इंजीनियरिंग छात्रा की पेड़ पर लटकते मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

इंजीनियरिंग छात्रा की पेड़ पर लटकते मिली लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात

बिलासपुर :  कोनी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जंगल में गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की पेड़ पर लटकते लाश मिली। वह कोरबा जिले के रहने वाली थी और कॉलेज परिसर में ही स्थित सरकारी हॉस्टल में रहती थी। दो दिनों से गायब थी।पुलिस ने प्रांरभिक जांच में फांसी लगाने से मौत होने का संदेह जताया है। फोरेसिंक एक्सपर्ट जांच कर रही है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोरबा जिले के ग्राम बलगी निवासी स्वाति साहू पिता रामपाल साहू (19)कोनी स्थित गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेईसी) में माइनिंग इंजीनियरिंग की छात्रा थी। 9 फरवरी की सुबह हॉस्टल से निकली तो लौटकर नहीं आई। शाम 5.30 बजे तक कमरे में नहीं आई। अटेंडेंस हुआ तो गायब थी। हॉस्टल प्रबंधन ने एक घंटे बाद उसके परिजनों को फोन से सूचना दी तो पिता, जीजा व बहन कोनी पहुंचे। उन्होंने फोन लगाया। घंटे बजी पर रिसीव नहीं हुआ। उसकी इधर उधर खोजबीन की गई। नहीं मिली तो उन्होंने कोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

इस बीच छात्रा की पतासाजी जारी थी, शनिवार को किसी ने कंट्रोल रूम में फोन कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल में युवती की लाश पेड़ पर लटकने की सूचना दी। कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्वाति के घरवालों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। स्वाति का शव पेड़ पर लटक रहा था। नीचे उसका बैग पड़ा था। इसमें उसका मोबाइल मिला।

फोरेसिंक जांच,पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मौत के कारणों का

गायब होने की सूचना पर पुलिस स्वाति को ढूंढ रही थी। उसके मोबाइल का सीडीआर निकालने के बाद भी लोकेशन ट्रेस नहीं हुआ। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। ट्रेनी डीएसपी नूपुर उपाध्याय की माने तो शुरुआती जांच में यह केस हैंगिंग का लग रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds