CG : अंधेरे का फायदा उठाकर युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने दुष्कर्म का बनाया विडियो, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों ने घर जा रही युवती का अंधेरे का फायदा उठाकर उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। जर्जर मकान में ले गए और दुष्कर्म किया। इतना ही नही दोनों युवकों ने वीडियो  भी बना लिया। उन्होंने युवती को धमकाया भी कि, अगर इस बारे में किसी को बताया तो ये वीडियो वायरल कर देंगे। जैसे – तैसे कर युवती ने हिम्मत जुटाई और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों के नाम 24 वर्षीय अभिषेक खांडे उर्फ बड़कू और 20 वर्षीय विक्की कुर्रे उर्फ बईगा हैं। दोनों आरोपी सकरी थाना क्षेत्र के निवासी है। बताया जा रहा है कि, युवती शुक्रवार शाम को अपने दोस्त  से मिलने गई हुई थी। जहां से रात में वापस लौट रही थी।

परिजनों को बताई आप बीती

इस दौरान दो युवक अंधेरे में छिपकर बैठा हुआ था युवती को अकेले पैदल आते देख दोनों युवक की नियत बिगड़ गई। युवती का रास्ता रोक जबदस्ती अपने साथ जर्जर मकान में ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नही दोनों युवक ने वीडियो ने भी बना लिया। अगर इस बारे में किसी को बताया तो ये वीडियो वायरल कर देंगे। जैसे – तैसे कर युवती अपने घर पहुंची। फिर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

घेराबंदी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी इस दौरान दोनों आरोपी सकरी क्षेत्र के भरनी के पास होने की जानकारी मिली । इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। तब दोनों युवक धान मंडी के पीछे झाड़ियों के बीच बने झोपड़ी में छिपे मिले। बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे। पुलिस ने कार्रवाई दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds