VIDEO : भारत-मॉरीशस के संबंधों को मिलेगी और मजबूती, तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मॉरीशस की अपनी पहली तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रीय दिवस समारोह में नौसेना का एक दल लेगा हिस्सा

जानकारी के अनुसार, मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना का एक दल भी हिस्सा लेगा, जिसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी भी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर किया पोस्ट

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।’

‘भारत-मॉरीशस संबंधों के लिए साबित होगी मील का पत्थर’

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यात्रा भारत-मॉरीशस संबंधों के बीच एक नया मील का पत्थर साबित होगी। बता दें कि साल 2000 के बाद से मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वालीं द्रौपदी मुर्मु छठी भारतीय राष्ट्रपति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds