बड़ा सड़क हादसा; कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, बच्चे समेत परिवार के 7 लोगों की मौत

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों घायलों का इलाज चल रहा था। जिसमें से एक 7 वर्षीय बच्चे युग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई।

यह हादसा शनिवार देर रात लगभग ढाई बजे के करीब हुआ। हादसा गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे पर हुआ। यहां पर रात 2ः30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। यहां पर डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया और तीन लोगों की हालत गंभीर बताई।

हादसे में मरने वाला पूरा परिवार बिहार से लड़की देखने प्रयागराज जा रहा था। हादसे में अनीश शर्मा (35), गजाधर शर्मा (60), जवाहर शर्मा (55), गौतम शर्मा (18), सोनम (32), रिंकू देवी (33) की मौत हुई है। वहीं, इलाज के दौरान एक 7 वर्षीय बच्चे युग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds