पैसे भेजने से पहले सीएम साय ने किया ट्वीट.. बताया, “महतारी पैसे के अभाव की नहीं , महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही”

रायपुर: महतारी वंदन योजना के तहत आज प्रदेश भर की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। वही इससे पहले प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने ‘एक्स’ पर महिलाओं के लिए ट्वीट किया हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हैं, “छत्तीसगढ़ की मेरी माताओं एवं बहनों को मेरा सादर प्रणाम… आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज आपकी भाजपा सरकार करने जा रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए “महतारी वंदन योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान करने जा रहे हैं।

अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना करता हूं।”

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जताया आभार

महतारी वंदन योजना शुरू करने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रदेश की मातृशक्ति को आर्थिक संबल बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी सरकार आज महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रू की राशि अंतरित करने जा रही है । इस वंदनीय कदम के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds