कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

रायपुर:  देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। अब राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर रही है। वहीं दूसरी ओर नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है और पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए चंद्रशेखर साहू ने अपमानित महसूस होने का हवाला दिया।आपको बता दें कि हाल ही में शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 6 नामों का ऐलान हुआ है। पहली सूची में 39 प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान किया है। छत्‍तीसगढ़ की जांजगीर से डॉ. शिव कुमार, कोरबा से ज्‍योत्‍सना महंत, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्‍याय और महासमुंद से ताम्रध्‍वज साहू का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds