अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं जावंगा में हुआ भव्य समापन

गीदम/दंतेवाड़ा : मातृशक्ति ही संसार के सार है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन दंतेवाड़ा एवं खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताएं 6 से 7 मार्च 2024 को भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने बताया कि महिलाओं का सेवा घर, कार्य संस्थाएं एवं समाज में अद्वितीय क्षमता के शक्तिपीठ के समान है। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ – विकसित भारत के लिए समस्त महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विशिष्ट अतिथियों गीदम जनपद पंचायत अध्यक्ष अंति वेक, जनपद सदस्य राजेश कश्यप, पूर्व सरपंच जावंगा बोमडाराम कवासी ने स्थानीय भाषा गोंडी में गीत गाकर महिलाओं को प्रोत्साहन करते हुए समाज में महिलाओं का भूमिका का मोहत्व के बारे में बताया। जिला स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिताएं में बैटमिंटन, कब्बडी, खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़ आयोजित किया गया, जिसमें जिला के चारों विकासखंड दंतेवाड़ा, गीदम, कटेकल्याण एवं कुवाकोंडा के महिलाएं जोश और उत्साह से हिस्सा  लिया। प्रथम विजेताओं को 5000 रुपए नगद राशि के साथ मेमोंटी व स्वर्ण पदक, द्वितीय विजेताओं को 3000 रुपए नगद राशि के साथ मेमोंटी व रजत पदक दे कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गीदम खंड शिक्षा अधिकारी शेख रफीक, एबीईओ भवानी पूनेम, हरीश सिन्हा, दंतेवाड़ा बीआरसी तेजराम जुर्री, गीदम बीआरसी जितेंद्र सिंह चौहान, एकलव्य खेल परिसर अधीक्षक रजनीश ओसवाल, वरिष्ठ पीटीआई राजकुमार लोनिया, अधीक्षक रविप्रकाश ठाकुर, प्रकाश गुप्ता, श्रीकांत मोदी, अजय अवस्थी, अभिषेक राठौर, मधु उइके, सर्व संकुल समन्वयक, समस्त व्यायाम शिक्षक शिक्षिका एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds