अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 3’ के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! तीसरे पार्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने

मुंबई : अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये मूवी इसी साल अगस्त महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस की खुशी तब दोगुनी हो गई थी, जब अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 3’ पर भी मुहर लगा दी थी। अब इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ हिस्से की शूटिंग भी हो गई है और फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सुपरहिट फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट Pushpa 3 साल 2025 में सिनेमाघरों में आ सकता है। तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर सुकुमार ने हाल ही में ‘पुष्पा 3’ के कुछ हिस्सों की शूटिंग की है और बाकी को आखिरी में शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी के साथ वो फिल्म को साल 2025 की गर्मियों में रिलीज करने के बारे में भी विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

अल्लू अर्जुन ने लगाई थी मुहर

अल्लू अर्जुन की तरफ से कंफर्म किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है कि ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट भी बन सकता है। Siasat.com की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने अपडेट देते हुए कहा था, ‘आप निश्चित रूप से पार्ट 3 की उम्मीद कर सकते हैं। हम इसे एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास दिलचस्प कहानी भी है।’

‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। डायरेक्शन के साथ-साथ कहानी भी सुकुमार ने लिकी थी। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा सामंथा रुथ प्रभु का ‘ऊ अंटावा’ गाना भी खूब पॉप्युलर हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds