लॉगिन

पागलपंथी से शादी तक कुछ ऐसी है कृति और पुलकित की लव स्टोरी

BOLLYWOOD March 6, 2024 रिपोर्टर: shailesh
पागलपंथी से शादी तक कुछ ऐसी है कृति और पुलकित की लव स्टोरी

पागलपंथी से शादी तक कुछ ऐसी है कृति और पुलकित की लव स्टोरी

मुंबई : पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। इस साल जनवरी में दोनों की रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद से फैंस को इनकी शादी का इंतजार है, जिसकी तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आए दिन लोग कपल की शादी की तारीख को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं। इस बीच इनकी शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा तो यह भी जा रहा है कि शादी इसी महीने है। चलिए इससे पहले जानते हैं इनकी लव स्टोरी..

पहले खबरें थीं की पुलकित और कृति खरबंदा फरवरी में शादी करने वाले हैं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 13 मार्च को शादी रचा सकते हैं। हालांकि, वेडिंग डेट का अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल दोनों के घर में शादी की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं। शादी से पहले दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया है। इनकी पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी।

कृति और पुलकित करीब पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कृति और पुलकित की लवस्टोरी की शुरुआत अनीज बाज्मी की फिल्म ‘पागलपंती’ से हुई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही दोनों की डेटिंग के खबरें आने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड 19 के बाद लगे लॉकडाउन का वक्त भी दोनों ने साथ ही बिताया।

पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सलमान खान की मुंहबोली बहन से की थी। मगर बाद में इनका तलाक हो गया था। अब पुलकित अभिनेत्री कृति के साथ नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कृति और पुलकित सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ जमकर तस्वीरें साझा करते हैं। दोनों के बीच काफी बातों में समानताएं हैं। कहा जाता है कि दोनों फन लविंग हैं। इसके अलावा म्यूजिक और डांस का शौक भी दोनों को खूब है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds