वंदे भारत एक्सप्रेस का आज से डोंगरगढ़ में स्टॉपेज.. लम्बी मांग हुई पूरी, जानें कितने मिनट के लिए होगा यह ठहराव

राजनांदगांव: धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ को रेलवे की तरफ से सौगात मिली हैं। करीब सवा साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने डोंगरगढ़ सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत का ठहराव तय कर दिया हैं। आज से यह ट्रेन एक मिनट के लिए स्टेशन पर ठहरेगी।

बताया जा रहा हैं कि सुबह बिलासपुर से रवाना होने के बाद यह तय स्टाप पर ठहरते हुए नागपुर पहुंचेगी जबकि वापसी के दौरान डोंगरगढ़ में ठहराव शुरू होगा। इससे पहले वंदेभारत बिलासपुर से चलकर रायपुर, दुर्ग, राजनाँदगाँव और फिर सीधे गोंदिया में ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds