CG : रायपुर में महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच जुटी पुलिस

रायपुर।  राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। घटना के बाद अज्ञात हत्यारा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार विधानसभा थाना को सूचना मिली कि आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस जब घटनास्‍थल पर पहुंची तो महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ यहाँ रहने वाले शिशुपाल सिंह की पत्नी की हत्या की गई है। शिशुपाल सिंह फ़िलहाल सुकमा पुलिस विभाग में डॉग हैंडलर हैं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार बताया जा रहा हैं। विधानसभा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं। मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds