CG : जीजा-साले की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, एक ही दिन हुई थी दोनों की शादी, परिवार में मचा कोहराम

बलौदाबाजार :  छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार से दिल को दहला देने वाली बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। खबरों के अनुसार दोनों एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इधर, घटना के बाद जीजा-साले की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पंचनामा कर मर्चुरी में रखवाया है और वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार जीजा-साला सुनील कुमार यादव, 30 वर्ष और नरेंद्र कुमार यादव 31 वर्ष वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम गिर्रा के पास रात 12.30 बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और दोनो की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों का पंचनामा कर मर्चुरी में रखवा दिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds