CG : रायपुर से जगदलपुर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, हैदराबाद भी भरेगी उड़ान, जानें कब होगा शुरू और पूरा शेड्यूल

रायपुर :  राजधानी रायपुर के हवाई यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। दरअसल, 31 मार्च से उन्हें रायपुर से जगदलपुर के लिए नई फ्लाइट मिल रही है। विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से जगदलपुर उड़ान सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी हवाई सेवा सुरू हो रही है, जो सप्ताह में सातों दिन चलेगी। बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह फ्लाइट शुरू की जा रही है।

यहां जानें विमान का पूरा शेड्यूल

विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई7104 हैदराबाद से जगदलपुर सुबह 10.50 बजे उड़ान भरेगी और 12.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई7105 जगदलपुर से हैदराबाद दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी।

साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई7105 जगदलपुर से हैदराबाद दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.05 बजे पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर फ्लाइट क्रमांक 6ई 7092 जगदलपुर से रायपुर दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 1.50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई7095रायपुर से जगदलपुर दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरेगी और 3.10 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds