कोरबा : जिले के जैन पब्लिक स्कूल की स्कूल बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वेन पूरी तरह जलने लगा। हादसे के वक्त बस में बच्चे सवार थे। हालांकि जल्दबाजी करते हुए बच्चों को बस से बाहर निकाल लिया गया। जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि गोढ़ी के जैन पब्लिक स्कूल से बच्चों को लेकर एक वेन छुरी कटघोरा रवाना हो रही थी। इसी दौरान छुरी मुख्य मार्ग पर वाहन में आग लग गई। आनन फानन में सभी बच्चों को नीचे उतारा गया और उनकी जान बच गई। वहीं, घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई।
Chhattisgarh : स्कूल बस में लगी आग, बैठे थे कई बच्चे।
Chhattisgarh
February 10, 2023
•
रिपोर्टर: khabriram
Chhattisgarh : स्कूल बस में लगी आग, बैठे थे कई बच्चे।