बारातियों से भरी बस खाई में पलटी 11 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं। कूकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट में हनुमत खोल मोड़ के पास एक बड़ी दुर्घटना हो गई. यहां बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. दुर्घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई. बस लोरमी से बरात लेकर शहडोल मध्यप्रदेश जा रही थी|

जानकारी के अनुसार घटना कुकदूर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक बस बारातियों को लोरमी से शहडोल ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में कुल 0 यात्री सवार थे। इसी दौरान हनुमत खोल के खाई में बस पलट गई। घटना में 11 लोग घायल हो गए। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बस में 60 से ज्यादा लोगों के होने की सूचना है. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद एम्बुलेंस को भी घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. बता दें कि दो दिन पहले ही इसी जगह पर एक हादसा हुआ था. जिसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds