CG : रायपुर में बादलों के बीच तापमान 34 डिग्री के पार, उत्‍तरी इलाके में बारिश की संभावना

रायपुर :  पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल आने के बाद भी गर्मी अपना असर दिखा रही है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया। हालांकि छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों में मौसम करवट लेगा। अगले एक-दो दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना है।

मार्च के महीने में रायपुर शहर का तापमान सामान्यतः 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। इस बार गर्मी के तेवर इससे अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च महीने में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय रहेगा। कई इलाकों में इसके प्रभाव से बारिश भी होगी, मगर इसका असर बढ़ते तापमान पर नहीं होगा। शनिवार को विक्षोभ के असर से रायपुर समेत राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्से में बादल छाए रहे। शाम होने के बाद कुछ एक हिस्सों में बूंदाबादी हुई, जो मौसम विभाग के आंकड़ों में दर्ज नहीं हो पाई।

इस तरह की स्थिति रविवार को भी बने रहने की संभावना है। अभी राज्य में आने वाली हवा की दिशा दक्षिण है, जिसमें काफी मात्रा में नमी है और इसके प्रभाव से रात का तापमान नीचे नहीं लुढ़क पा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबके कम तापमान 13.5 डिग्री अंबिकापुर का दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक 36.6 तापमान राजनांदगांव का पहुंचा, रायपुर का पारा 34.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds