इस दिशा में एक्वेरियम को रखने से बचें, जीवन में आ जाएंगी परेशानियां

आज के दौर में एक्वेरियम का घर में होना शान शौकत की निशानी है। वास्तु शास्त्र में एक्वेरियम के फायदे भी बताए गए हैं, लेकिन दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यह आपके जीवन में समृद्धि का कारण बन सकती है। अब अगर दिशा गलत हुई, तो यह आपके लिए बहुत ही नुकसानदायक बन सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने घर की किस दिशा में एक्वेरियम नहीं रखना है, उस बारे में बताया है।

घर की दक्षिण दिशा में न रखें एक्वेरियम

इस बात का ध्यान में रखें कि एक्वेरियम या पानी से जुड़ी किसी भी चीज को दक्षिण दिशा में न रखें। यह आपके आर्थिक समृद्धि के लिए नकारात्मक हो सकता है। आपके घर में किसी भी सदस्य को तनाव रहता है, तो एक्वेरियम को प्राकृतिक रोशनी के नीचे रखें।

साफ-सफाई का खास रखें ध्यान

एक्वेरियम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। अगर, रोज साफ-सफाई नहीं रख पाते हैं, तो शुक्रवार के दिन ध्यान से एक्वेरियम में चीनी डाल दें। ऐसा करने से आपको धन का विशेष लाभ होगा।

बेडरूम में न रखें एक्वेरियम

एक्वेरियम को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए। यह आपके दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही नकारात्मक हो सकता है।

किचन में न रखें एक्वेरियम

एक्वेरियम को किचन में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। यह आपके जीवन में दुर्भाग्य का कारण बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds