CG : युवक ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर पुलिस थाना में किया सरेंडर

बेमेतरा : जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इसके बाद आरोपी युवक ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है।

मामला जिले के बेरला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कंडरका का है। थाने से मिली जानकारी अनुसार आरोपी कमल नारायण सिन्हा पिता विजय कुमार सिन्हा निवासी ग्राम हसदा ने भूपेश बिजौर पिता रामकुमार बिजौर की गोडगिरी नाला के पास चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस मामले में छत्तीसगढ़ मेहर समाज ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। समाज ने आरोपी का नारको टेस्ट व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। समाज के लोगों को आशंका है कि इस मामले में एक से अधिक आरोपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds