VIDEO : मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार का हमला.. लिखा, “कुछ नहीं था,होले लुईया करते ही सब आ गया”..

रायपुर : मतांतरण को लेकर छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, पांच साल के शासनकाल में कांग्रेस की सरकार ने एक समुदाय और मतांतरण को बढ़ावा दिया है। ऐसी कृत्यों की कड़ी भर्त्सना करनी चाहिए।कांग्रेस की महिला विधायक कविता प्राण लहरे पर भाजपा का चौतरफा हमला जारी हैं। विधायक के बहाने अब भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस पर सीधे तौर पर प्रदेश भर में धर्मांतरण को बढ़ावा देने का सनसनीखेज आरोप लगाया हैं।

पार्टी प्रवक्ता केदार गुप्ता की तरफ से जारी बयान के बीच अब मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के मीडिया एडवाइजर पंकज कुमार झा ने भी कविता प्राण लहरे पर सवाल उठाते हुए समूचे कांग्रेस को लपेटे में लिया हैं।उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “जब भी मतांतरण के षड्यंत्र की बात होती है तो अधिकतर लोगों को यह शिगूफा लगता है। हमें पता ही नहीं है कि लंबे समय तक भारत की सत्ता में रहे तत्वों ने कैसा खोखला किया है धर्म-संस्कृति को।”

पंकज कुमार झा ने विधायक का वीडियो रिपोस्ट करते हुए लिखा, “ये माननीया कांग्रेस की विधायक कविता जी हैं, छत्तीसगढ़ से। इनके अनुसार इनके पास घर, गाड़ी कुछ भी नहीं था। ‘होले लुईया’ करते ही सब आ गया। विधायक भी बन गयीं।दस जनपथ संगठित रूप से ऐसा कारोबार चलाता है, यह अनेक बार विभिन्न माध्यमों से कहा गया है। इस क्लिप से भी यह साबित तो होता ही है न?”

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने एक्स अकाउंट पर कविता प्राण लहरे का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वह एक चंगाई सभा में नजर आ रही हैं। उस सभा में वह दोबारा पहुंची थी। पहली बार वह दिसंबर 2022 में इस सभा में शामिल हुई थी और दूसरी बार विधायक निर्वाचित होने के बाद। वीडियों में वह कहती सुनी जा सकती हैं कि वह जो कुछ भी हैं पप्पा की वजह से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds