300 साल बाद महाशिवरात्रि पर बनेगा शुभ संयोग, इन 2 राशियों की मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख धार्मिक त्योहार है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। भोलेनाथ की पूजा के लिए महाशिवरात्रि महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भक्त व्रत रखे हैं। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन बेहद शुभ योग बन रहा है। ऐसा योग 300 साल बाद बनेगा।

पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन सुबह 04.45 बजे से पूरे दिन शिव योग रहेगा। सुबह 06.45 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की दृष्टि से भी शुभ योग बन रहा है। मकर राशि में मंगल और चंद्रमा की युति रहेगी। वहीं, कुंभ राशि में शुक्र, शनि और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। ग्रहों के शुभ संयोग और महाशिवरात्रि से कुछ राशिवालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानत हैं किन राशियों पर महादेव की कृपा बरसेगी।

मेष राशि

मेष राशिवालों के जातकों पर भगवान् शिव की विशेष कृपा होगी। अटके काम अच्छे तरीके से निपट जाएंगे। भोलेनाथ की कृपा से फंसा हुआ धन वापस मिल सकत है। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों के लिए महाशिवरात्रि बेहद शुभ रहेगी। खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। इस अवधि में नया वाहन खरीदने के शुभ योग बन सकते हैं। निवेश से बड़ा मुनाफा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds