लॉगिन

VIDEO : आंध्र प्रदेश के व्यक्ति ने बना डाली दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, वीडियो देख पब्लिक बोली- चीटियों के काम आएगी

Viral February 24, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : आंध्र प्रदेश के व्यक्ति ने बना डाली दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, वीडियो देख पब्लिक बोली- चीटियों के काम आएगी

VIDEO : आंध्र प्रदेश के व्यक्ति ने बना डाली दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, वीडियो देख पब्लिक बोली- चीटियों के काम आएगी

आंध्र प्रदेश के सई तिरुमलानीदी ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाकर सबको चौंका दिया है। ऐसा करने वाले सई ने दुनिया भर के पहले आदमी है! इस वॉशिंग मशीन का वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। यह वॉशिंग मशीन अब लोगों के बीच जिज्ञासा का कारण बन गया है। लोग इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

21 फरवरी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वॉशिंग मशीन को बनाने की प्रक्रिया के साथ कपड़ों को धुलते भी दिखाया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि बिल्कुल छोटी सी वॉशिंग मशीन को पहले एसेंबल किया जाता है। इसके बाद इसमें पानी और कपड़े के साथ वॉशिंग पाउडर भी मिलाया जाता है।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में वॉशिंग मशीन चलते हुए और कपड़े को धोकर निकालते हुए भी दिखाया गया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस मशीन की लंबाई-चौड़ाई 37 मिमी x 41 मिमी x 43 मिमी है। इस वीडियो पर कई लोगों ने कॉमेंट किया है।

कोई पंखा बनाने को कह दो

एक शख्स ने लिखा है- भारत टैलेंटेड लोगों से भरा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा है- कोई इस शख्स को दुनिया का सबसे छोटा पंखा बनाने को कह दो। तीसरे यूजर ने लिखा है- इस शख्स को इस खिलौने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्यों मिला है। हम पहले ही अपने स्कूल के दिनों में 5वीं कक्षा के दौरान ऐसा कर चुके हैं।

सुलझ गई चीटियों की समस्या

चौथे यूजर ने लिखा है- रिलैक्स करो यार सभी लोग, ये उर्फी जावेद के कपड़ों को धोने के लिए है। पांचवे यूजर ने लिखा है- भाई ने चीटियों की समस्या सुलझा दी है। बहरहाल, आपको दुनिया का यह सबसे छोटा वॉशिंग मशीन कैसा लगा। अपनी राय जरूर कॉमेंट करें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds