CG : दुष्कर्म के मामले में बिल्डर और फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार, 12 साल तक बनाया हवस का शिकार…

दुर्ग। एक मशहूर बिल्डर और छत्तीसगढी फिल्मों के अभिनेता निर्माता मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को का मामला जीआरपी भिलाई-3 थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही रिश्तेदार की एक नाबालिग लड़की से 12 साल तक शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। भरोसे और विश्वास के रिश्ते को आरोपी ने तार- तार कर दिया है। जीआरपी भिलाई तीन दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

आपको बता दें कि मनोज राजपूत जो कि बिल्डर, छग फ़िल्म निर्माता और अभिनेता है उसने छत्तीसगढ़ी फिल्म में लीड रोल किया था। इसके आलावा आरोपी मनोज ने गांव के जीरो शहर मा हीरो फिल्म में बतौर अभिनेता काम भी किया है। 29 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मनोज राजपूत पिछले 12 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा लेकिन अब शादी करने की बात से इनकार कर दिया। मनोज राजपूत के मुकर जाने के बाद पीड़िता ने भिलाई जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना भिलाई तीन ने आरोपी का मुलायजा भी करवाया गया है। आरोपी इसके पहले भी जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा काट चुका है।

जीआरपी प्रभारी राजकुमार बोर्झा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट भी दर्ज किया है। आरोपी मनोज राजपूत ने जब पहली बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था तब वह नाबालिग थी और 2012 से आरोपी मनोज राजपूत पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds