धान के अंतर की राशि व महतारी वंदन का जल्द मिलेगा लाभ, लोकसभा चुनाव में 11 का 11 लोकसभा सीट देना है : सीएम साय

जांजगीर :  जांजगीर में आज एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने भी संबोधित किया। सीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता ने असंभव को संभव करके दिखाया। भाजपा की सरकार बनी। हर वायदा आज हम पूरा कर रहे हैं। धान के अंतर की राशि बहुत जल्द किसानों के खाते में आएगी। महतारी वंदन का लाभ भी बहुत जल्द महिलाओं को मिलने वाला है। विधानसभा चुनाव में यहां से एक भी सीट नहीं आया। लोकसभा चुनाव में 11 का 11 लोकसभा सीट देना है। यह पीएम मोदी का चुनाव है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनाव को बिगुल फूंक दिया है। जांजगीर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विस चुनाव में जनता ने सबसे ज्यादा बहुमत दिया। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को हटाया। कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद पर न लगाम कसा गया, न भ्रष्टाचार बंद हुआ। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया है। आप मोदी को फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी ताकत बन जायेंगे। अमित शाह ने कहा कि दलित आदिवासी, ओबीसी समाज के लिए योजनाओं को लागू करने का काम पीएम मोदी ने किया है।

मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू

अमित शाह ने ​कहा कि आज मैं राम के ननिहाल में आया हूं, छग राम का ननिहाल है। 500 वर्षों के इंतजार को मोदी ने पूरा किया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा हुआ। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बने कुछ दिन ही हुए हैं। विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को विकसित और विश्वगुरु बनाने वाला चुनाव है। विस चुनाव में जनता से सबसे ज्यादा बहुमत दिया। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को हटाया। कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद पर न लगाम कसे, न भ्रष्टाचार बंद हुआ|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds