इस दिन से शुरू होने जा रहा है फाल्गुन माह, जानिए क्या है इसका महत्व

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का आखिरी महीना फाल्गुन का महीना होता है। इसके बाद हिंदू नववर्ष शुरू हो जाएगा। फाल्गुन का महीना भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माना जाता है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली समेत कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। फाल्गुन माह का अपना एक अलग महत्व होता है। आइए, जानते हैं कि फाल्गुन मास कब से शुरू हो रहा है और यह महीना क्यों खास है।

इस दिन से शुरू होगा फाल्गुन माह

फाल्गुन का महीना हर्ष और उल्लास का महीना माना जाता है। यह माह मांगलिक एवं ग्रह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ होता है। इस बार फाल्गुन माह 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च को समाप्त होगा।

बेहद खास होता है फाल्गुन माह

फाल्गुन माह के त्योहार और व्रत सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इस महीने होली का त्योहार मनाया जाता है। सभी इस त्योहार के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इसके साथ ही महाशिवरात्रि भी इस महीने मनाई जाती है। इस खास मौके पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।

मान्यता है कि चंद्रमा का जन्म भी इसी माह में हुआ था। फाल्गुन में चंद्र देव की भी विशेष पूजा की जाती है। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है। अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है, तो इस महीने में चंद्रमा की पूजा करने से यह दूर हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

फाल्गुन माह में तामसिक भोजन या शराब का सेवन न करें।

फाल्गुन माह में सादे जल से स्नान करना उत्तम होता है।

फाल्गुन माह में किसी भी बुजुर्ग या महिलाओं का अपमान न करें।

फाल्गुन माह में भगवान शिव और श्रीकृष्ण सहित सभी देवी-देवताओं की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds