heml

विधानसभा : धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने उठाया आबकारी विभाग में खाली बक्सों की खरीदी में गड़बड़ी मामला, सीएम साय ने दिया जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को आबकारी विभाग में खाली बक्सों की खरीदी में गड़बड़ी मामला गूंजा। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, अधिकारियों ने बिना टेंडर के नियम विरुद्ध खाली बक्सों की खरीदी की है। उन्होंने रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों में हुए टेंडर की प्रकिया, दर और टेंडर प्राप्त करने वाली एजेंसियों के बारे सदन में जानकारी मांगी। तब विभागीय मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाग की जिलेवार जानकारी सदन में रखी।

धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए पूछा कि, रायपुर संभाग के गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, धमतरी, रायपुर और महासमुंद जिले में खाली बक्सों की खरीदी, क्या टेंडर प्रकिया तहत की गई है। यदि हां तो किस-किस कंपनी को टेंडर दी गई है। कितनी राशि में टेंडर दी गई है। उन्होंने कहा कि, अधिकारी बिना टेंडर ही खाली बक्सों की खरीदी खुले बाजार से कर रहे हैं। इसमें भारी गड़बड़ी की आशंका है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन में बताया कि 1 अप्रैल 2021 से प्रश्न पूछे जाने के दिनांक तक खाली बक्सों की खरीदी टेंडर प्रकिया के तहत की गई है।

केवल इस जिले में विभाग ने की बाजार से खरीदी

टेंडर निरस्त करने के कारण केवल बलौदाबाजार में 1 अप्रैल 2023 में 26 सितंबर 2023 और गरियाबंद जिले में अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक ही विभाग ने सीधे बाजार से बाजार मूल्य पर खरीदी की है। इसके अवाला अन्य सभी समयावधि की खरीदी के संबंध में मुख्यमंत्री ने विधायक श्री शर्मा को सभी जिलों की टेंडर दर और कंपनियों की सूची सदन में उपलब्ध करवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button