60 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, सुविधाओं का लाभ उठा रहे लोग

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का काम 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग की ओर से दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के की ओर से खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in  से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाइल नहीं है या जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds