अब और पुख्ता होगी भारत की समुद्री सीमा की सुरक्षा, रक्षा मंत्रालय ने 15 गश्ती विमान खरीदने को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार देश के रक्षा कवच को और पुखता बनाने में लगी है। इसके लिए बड़े-बड़े रक्षा सौदें भी किए जा रहे हैं।
इस कड़ी में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 9 समुद्री निगरानी विमान और भारतीय तटरक्षक बल के लिए 6 समुद्री गश्ती विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
रक्षा सूत्र की माने तो 15 समुद्री गश्ती विमान मेड इन इंडिया सी-295 परिवहन विमान पर बनाए जाएंगे और परियोजनाओं की लागत लगभग 29,000 करोड़ रुपये है।