भारत बंद : पंजाब में बाजार बंद, दिल्ली में रेंग रहे वाहन; कहां-कहां है भारत बंद का असर?

नई दिल्ली : किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक  बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस बीच आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

नंगल में भारत बंद से लगा लंबा ट्रैफिक जाम

नंगल में ग्रामीण भारत बंद के कारण नैशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसके चलते शहर के अंदर से डायवर्ट किया गए ट्रैफिक ने भी जाम लगा दिया।

 नेशनल हाईवे पर कई जगह यातायात बाधित

संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज ग्रामीण भारत बंद किया गया है। पंजाब में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। अमृतसर में अरैय्या, जालंधर में (पीएपी-फिल्लौर), पठानकोट में एनएच-44 (दिल्ली-जम्मू), एनएच-54 (पठानकोट-अमृतसर), एनएच-154 ( पठानकोट-डल्हौजी, चंबा) और गुरदासपुर बब्बरी बाईपास पर किसानों ने धरना देकर यातायात बाधित कर दिया है।

भारत बंद को सफल बनाने में जुटे किसान संगठन

किसान संगठन भारत बंद को सफल बनाने में  जुटे हैं, लेकिन बंद का असर केवल ग्रामीण क्षेत्र में नजर आ रहा है। शहर में  इसका कोई असर नहीं है। किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत कई मांगों को लेकर शुक्रवार को भारत बंद का आवाहन किया है। बिलासपुर में बंद को सफल बनाने के लिए भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता सुबह बाजार में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बाजार में खुली दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds