Big Breaking : कवर्धा में करोड़ों का गांजा जब्त, दो तस्‍कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

कवर्धा।  छत्‍तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक टाटा ट्रक से 10 क्विंटल से अधिक गांजे के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर उत्‍तर प्रदेश के आगरा में सप्लाई करने जा रहे थे। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में दो करोड़ से अधिक कीमत बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds