राज्य सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियो के किए तबादले
आईपीएस पारुल माथुर को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सरगुजा रेंज के डीआईजी का प्रभार

रायपुर : राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) के चार अफसरों का तबादला किया है। इस आदेश से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एसपी बदल गए हैं। वहीं 10 दिन पहले ही बिलासपुर एसएसपी पद से एसीबी में डीआईजी बनाई गईं पारुल माथुर को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सरगुजा रेंज का डीआईजी बनाकर भेजा गया है।
गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह ने बुधवार को नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। इसके मुताबिक 2009 बैच के अफसर प्रखर पांडे को मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक पद से एसीबी का डीआईजी बनाकर भेजा गया है। वहीं राजेश कुकरेजा को सारंगढ-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर आशुतोष सिंह को नया एसपी बनाया गया है। 2012 बैच के कुकरेजा अब भिलाई में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पहली बटालियन के सेनानी होंगे।